---Advertisement---

गढ़वा: मृत गृहरक्षक के आश्रिता को डीसी ने दी अनुग्रह अनुदान की राशि

On: June 11, 2025 11:34 AM
---Advertisement---

गढ़वा: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 ड्यूटी में प्रतिनियुक्त मृत गृहरक्षक की आश्रिता को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान किया गया।

बताते चलें कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान ड्यूटी में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक स्वर्गीय बीरबल राम की मृत्यु कर्तव्य अवधि के दौरान हो गयी थी। उनकी प्रतिनियुक्ति विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान खरौँधी प्रखंड के बजरमरवा चेक पोस्ट पर की गई थी। मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड रांची के निदेशानुसार प्राप्त आवंटन के आलोक में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान ड्यूटी में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक स्वर्गीय बीरबल राम, सैन्य संख्या- 11057 की आश्रिता पत्नी मंझिआँव प्रखंड के बोदरा निवासी श्रीमती कमला देवी को उनके खाते में कुल 15 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान की राशि के रूप में चेक द्वारा प्रदान किया गया।

उक्त मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय व अन्य उपस्थित थें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now