---Advertisement---

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा: सभी 242 लोगों की मौत, लंदन जा रहा था विमान

On: June 12, 2025 1:01 PM
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) की दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इस विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने इस खबर की पुष्टि की है। AP के अनुसार, प्लेन में सवार सभी क्रू मेंबर्स समेत यात्रियों की मौत हो चुकी है। गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों से डीएनए सैंपल देने की अपील की है, क्योंकि मारे गए लोगों के शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था।

अहमादाबाद प्लेन क्रैश पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। एअर इंडिया प्लेन क्रैश पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट पर घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लिखा- अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

https://x.com/narendramodi/status/1933110947553681853?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1933110947553681853%7Ctwgr%5E79d63e59148d289ad6cfc55d05a43279b96f7d5f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fall-242-passengers-died-in-ahmedabad-plane-crash%2F

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गुजरात के वलसाड में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

अहमदाबाद और वडोदरा के 32 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘बस उड़ा देंगे, गुजरात बनेगा खालिस्तान, हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े…’

5 साल से ग्रामीण पी रहे थे सिंथेटिक दूध-छाछ, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया से दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

एक साल के बच्चे की श्वासनली से निकला LED बल्ब, 6 हफ्ते तक निमोनिया समझकर चलता रहा इलाज

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर परेशान करता था पति, पत्नी ने दूध में मिला दिया जहर; फिर भी नहीं बना काम तो तड़पाकर मारा