13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह

On: June 13, 2025 2:11 AM

---Advertisement---
सिल्ली – श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका सिन्हा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली, मारुति नंदन चक्रवर्ती प्रखंड लेखा प्रबंधक शशिभूषण चौबे प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सुरेन्द्र कुमार महतो मलेरिया सुपरवाइजर, एलिशा कुमारी, रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार सिल्ली राँची के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न प्रखंड सिल्ली, बुंडू ,राहे, लापुंग, नामकुम से आए 29 प्रशिक्षणार्थीयों ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने यह संदेश दिया की आप सभी लोग मन से और संस्थान में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करे क्योंकि आज के दौर में बिना स्किल्स के व्यक्ति बेकार है । आप सभी कृषि के क्षेत्र में प्रक्षिक्षण लेकर अपना खुद का स्वरोजगार करे। वित्तीय सहायता के लिए महिला समिति तथा केनरा बैंक भी आप के साथ है लोन देने के लिए । यहां पर व्यक्तित्व विकास और योग का भी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आप अपना स्वरोजगार बेहतर तरीका से कर सकते है। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह कहा कि आज के दौर में कृषि के क्षेत्र बहुत कम महिलाए उद्यमी देखने को मिलता है, आप अच्छे से प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का स्वरोजगार करे और आप बेहतर तरीका से कार्य करे और आप एक सफल उद्यमी बने। मौके पर वरिष्ट संकाय अनिल कुमार,वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो,दशरथ कुमार महतो, महेश रुहिदास, सुनील मुंडा उपस्थित रहे।