---Advertisement---

झारखंड: IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार का आदेश रद्द, पुलिस मुख्यालय को कड़ी फटकार

On: June 16, 2025 5:24 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय की तरफ से 10 जून को 8 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के आदेश को रद्द कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से पुलिस मुख्यालय को कड़ी फटकार लगी है। विभाग की तरफ से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि ऐसा कोई भी आदेश पुलिस मुख्यालय अपनी मर्जी से ना ले। अगर प्रभार या तबादले जैसा मामला ऐसा फंसता है, तो एक महीना तक रुके. एक महीने के बाद मुख्य सचिव से किसी को प्रभार देने की आज्ञा लें। मामला एक महीने से ज्यादा का हो तो राज्य के मुख्यमंत्री यानी हेमंत सोरेन से पूछकर या सहमति लेकर ही ऐसा कोई आदेश पारित करें, जो नियम संगत भी है।

गृह विभाग के संयुक्त सचिव आलोक कुमार ने राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखकर ऐसे निर्णय बिना उच्चस्तरीय मंजूरी के जारी किये जाने पर आपत्ति जाहिर किया है। उन्होने पत्र में लिखा है कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने का अधिकार केवल मुख्य सचिव स्तर से अनुमोदित किया जा सकता है वो भी सिर्फ एक महीने के लिए। इससे ज्यादा अवधि के लिए अगर अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है तो मुख्यमंत्री की अनुमति अनिवार्य हो जाती है। लेकिन हमेशा देखा जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के विभिन्न पदाधिकारी को बिना सक्षम प्राधिकार के आदेश दे दिए जाते हैं‌। अतिरिक्त प्रभार या काम देखने का आदेश निर्गत किया जा रहा है। जो नियम के मुताबिक नहीं है‌। वर्तमान उदाहरण महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय झारखंड की तरफ से आदेश जारी किया था, जिसमें 8 आईपीएस के पदाधिकारी को बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के रिक्त पदों पर अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया था। जो नियम के अनुकूल नहीं है। इसलिए अब से ऐसे किसी भी आदेश जारी करने के लिए नियम संगत काम किया जाना चाहिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह