---Advertisement---

गढ़वा: डीसी ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: June 18, 2025 1:59 PM
---Advertisement---

गढ़वा: समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी- सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अंचलों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनकी गहन समीक्षा की गई।

राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की एवं निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, अतः कार्यों में लापरवाही अथवा विलंब किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। अगर किसी भी अधिकारी एवं कर्मी के विरुद्ध गलत कार्यों में संलिप्ता की खबर प्राप्त होगी तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में भू-अर्जन, दाखिल-खारिज, परिशोधन पोर्टल, सीमांकन, नक्शा त्रुटि सुधार, प्रमाण पत्र निर्गत कार्य, लंबित वादों की स्थिति सहित अन्य राजस्व संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। उपायुक्त श्री यादव ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनवाई की जाए एवं लाभुकों को समय पर राहत प्रदान की जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने, सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का तत्परता से समाधान करने पर बल दिया। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को यह बात सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण न हो। यदि इस प्रकार के मामले प्रकाश में आए तो उसे तत्परता से अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी एसडीओ, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now