---Advertisement---

विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

On: September 13, 2023 2:19 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत प्रखंड परिसर में 12 सितंबर को

बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्य एवं मुरी रामगढ़ मुख्य पथ से

सिंगपुर नर्सिंग होम तक 500 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सिंगपुर नर्सिंग होम तक पीसीसी की मांग काफी दिनों से थी इसके बन जाने से ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल जाएगी। इसी क्रम में कुसुमटीकरा में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण कार्य और

विसरिया पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना (जल नल योजना) का भी शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि हर घर तक जल पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। इस योजना से पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी तथा लगभग चार-पांच गांवों को पानी कि समस्या से निजात मिल जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रयास सिल्ली में शिक्षा तथा स्वास्थ्य भी बेहतर हो सके इसके लिए मैं बहुत सारी योजनाओं पर काम कर रहा हूं। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिणा चौधरी, जिला परिषद सदस्य (पूर्वी) लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन आशीष लकड़ा, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, आजसू के केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह, लक्ष्मण महतो, उप प्रमुख आरती देवी, सुशील महतो, डॉ रमणेश प्रसाद समेत सैकडों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न