---Advertisement---

साइकिल वितरण योजना: चयनित लाभुकों को समय पर साइकिल देने का निर्देश

On: June 19, 2025 2:26 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आज कल्याण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित साइकिल वितरण योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से विभिन्न कोटियों अंतर्गत कुल 25084 छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण योजना को लेकर आयी सूची का प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त अनुमोदनों की समीक्षा करते हुए योजना को जिला स्तर पर अनुमोदन प्रदान किया गया।

योजना का उद्देश्य विद्यालयी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करते हुए उनकी शिक्षा में सुगमता सुनिश्चित करना है। आज के बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि चयनित लाभुकों को समय पर साइकिल उपलब्ध कराई जाए एवं इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां शीघ्र पूरी की जाएं। उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों की शिक्षा में आने वाली भौगोलिक बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। सभी विभागीय पदाधिकारियों को वितरण प्रक्रिया को निगरानी के तहत निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, डी0आई0ओ0 चंद्रशेखर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now