---Advertisement---

42 वाँ वार्षिक आम सभा संपन्न

On: June 20, 2025 3:48 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- हिंडालको एलुमिना क्लब में हिंडालको कर्मचारी सहकारिता साख सहयोग समिति लिमिटेड मुरी का 42 वां वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप आर पाटिल एवं संचालन देबू माझी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंडालको एच आर अरुण रॉय उपस्थित थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 42 वां वार्षिक आम सभा में, सदस्यों ने समिति के कामकाज की समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। यह सभा समिति के सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपने विचारों और सुझावों को साझा कर सकते हैं। इस सभा में सदस्यों ने समिति के भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। इन निर्णयों में समिति के विकास और सदस्यों के कल्याण के लिए योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संदीप आर पाटिल ने समिति के अध्यक्ष ने समिति की लेखा-जोखा का अंकक्षेण प्रतिवेदन वर्ष 2021-2022, 2022-2023, 2023-2024 तक विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हिंडालको कर्मचारी सहकारिता साख सहयोग समिति लिमिटेड की 42 वां वार्षिक आम सभा एक सफल कार्यक्रम था, जिसने सदस्यों को एक साथ लाया और समिति के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी। वहीं समिति के सचिव महावीर महतो ने कहा कि अपने सदस्यों की विभिन्न आवश्यकतों की पूर्ति करते आ रहे हैं एवं उनके विपरित स्थितियों में भी आर्थिक कठिनाईयों का समाधान करने के लिए प्रयासरत हैं। जैसे आकस्मिक निधन,विवाह आदि स्थितियों में हमने पूर्णतः सहयोग करने का कोशिश किए है। लाभांश का वितरण हम बहुत जल्द ही करने जा रहे है। इन तीनों वर्षों में हमनें नौ प्रतिशत की दर से लाभांश को वितरण करेंगें एवं एक आकर्षक उपहार भी आप लोगों के बीच वितरित करेगें।समिति में 25 वर्ष तक सदस्य बनने पर 38 सदस्यों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष अभिजीत सेन,हिंडालको सिस्टम हेड अतुल श्रीवास्तव,प्रोडक्शन हेड प्रशांतो बॉस, टेक्निकल हेड सागर एस पंडित, प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार, सुरेश महतो उपेंद्र महतो, दिलीप कुमार,निर्मल महतो, रामेश्वर महतो, नीरज महतो, संजय कुमार, प्रवीण कुमार महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now