---Advertisement---

VIDEO: ब्राजील में भयावह हादसा, हॉट एयर बैलून में लगी आग, 8 लोगों की मौत; 13 घायल

On: June 21, 2025 4:10 PM
---Advertisement---

Air Balloon Crash: ब्राजील से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सांता कैटरीना राज्य में शनिवार सुबह एक हॉट एयर बैलून में आग लगने से भयावह हादसा हो गया। हादसे के वक्त गुब्बारे में 21 पर्यटक सवार थे। आग लगने के बाद बैलून प्रिया ग्रांडे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस अब बैलून में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हॉट एयर बैलून को आसमान में आग पकड़ते हुए दिखाया गया है। इसके बाद बैलून हवा से भरकर जमीन पर गिर जाता है।

बता दें कि प्रिया ग्रांडे शहर गर्म हवा के गुब्बारे के लिए एक आम गंतव्य है, जो जून के त्योहारों के दौरान ब्राजील के दक्षिण के कुछ हिस्सों में एक लोकप्रिय गतिविधि है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now