---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन

On: June 22, 2025 2:42 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुद्धा पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक, प्राचार्य वी सुधीर राव ने विद्यालय के छात्र छात्राओं संग योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी ने कपालभाती, अनुलोम विलोम,भ्रामरी समेत कई योग एवं आसन का अभ्यास किया। योग दिवस एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम निरोग, दीर्घायु एवं स्वस्थ रह सकते हैं। इसे हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर राहुल भद्रा, नकुल बड़ाइक, गोविंदर सिंह, विपुल राय समेत स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now