---Advertisement---

दो दिवसीय सुब्रतो मुखर्जी कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ

On: June 23, 2025 2:07 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का उद्घाटन बीपीओ मनोज कुमार,कृष्णा हेमरोम एवं सीआरपी व शिक्षकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आयी टीमों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की टीम विजेता व उर्सुलाईन उच्च विद्यालय का टीम उपविजेता रही। अंडर 17 बालक वर्ग में हलमाद उच्च विद्यालय व आदर्श उच्च विद्यालय पतराहातू फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के तहत अंडर 12 एवं अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन एवं अंडर 17 बालक की फाइनल प्रतियोगिता सोमवार को होगी। इस मौके पर प्रखंड के सभी बीआरपी, सीआरपी, बीआरसी कर्मी, शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now