---Advertisement---

राज्यपाल ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नाशपाती बागान का भ्रमण किया

On: June 23, 2025 9:07 AM
---Advertisement---

लातेहार: राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज नेतरहाट प्रवास के दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया तथा वहां की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

राज्यपाल महोदय को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियां, अनुशासन, शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया गया।

राज्यपाल महोदय ने विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण तथा प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त परिसर की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की शैक्षणिक गरिमा का प्रतीक है। यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विद्यालय व राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखेगा।

इसके उपरांत, माननीय राज्यपाल ने नेतरहाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, उपलब्ध दवाओं तथा स्थानीय निवासियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

राज्यपाल महोदय ने नेतरहाट क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में फैले नाशपाती बागान का भी भ्रमण किया। उन्हें जानकारी दी गई कि यहाँ ‘नट’ किस्म के नाशपाती भी हैं, जो अपने स्वाद एवं गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह