---Advertisement---

गढ़वा में साइबर जालसाजों के हौसले बुलंद: उपायुक्त का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना मांगी जा रही मंईयां सम्मान योजना की गोपनीय जानकारी

On: June 23, 2025 3:36 PM
---Advertisement---

पिन्टू कुमार

गढ़वा: आज जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के नाम व फोटो का उपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस फर्जी अकाउंट से आम नागरिकों को कॉल कर “मईंयां सम्मान योजना” के नाम पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण और अन्य गोपनीय जानकारी मांगी जा रही हैं।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन की ओर से किसी भी सरकारी योजना हेतु इस प्रकार की व्यक्तिगत कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी नहीं मांगी जाती है। यह कृत्य पूर्णतः फर्जी और साइबर ठगी का प्रयास है।

इस संबंध में उपायुक्त श्री यादव ने सभी गढ़वा जिले वासियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का उत्तर न दें तथा कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि इस प्रकार की कोई कॉल या मैसेज प्राप्त हो तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाना या साइबर सेल गढ़वा को दें।

उपायुक्त ने सभी से सतर्क रहने तथा सुरक्षित रहने की अपील की है। इस विषय में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है और संबंधित एजेंसियों को मामले की जांच हेतु निर्देशित किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now