---Advertisement---

झारखंड: एक बार फिर खाकी पर बहुत बड़ा हमला!थानेदार बॉडीगार्ड ड्राइवर घायल

On: June 29, 2025 2:50 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में फिर एक बार खाकी पर बहुत बड़ा हमला होने की खबर आ रही है इस हमले में थानेदार बॉडीगार्ड और ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छपा मारी जारी है।

बताया जा रहा है कि रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निकली थी इसी दौरान यह हमला हुआ है।गश्ती पर निकली पुलिस की सरकारी बोलेरो को एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके बॉडीगार्ड और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस वक्त घटी जब पुलिस टीम को अवैध बालू ढुलाई की सूचना मिली थी और वे कार्रवाई के लिए इलाके में गश्त कर रहे थे।तभी एक ट्रक ने जानबूझकर या लापरवाही में उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे में थाना प्रभारी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं. तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि उसका चालक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी के कोलकाता दौरे के पहले टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव

हजारीबाग: अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो, बस और 407 में मारी टक्कर, 2 दुकानों को भी रौंदा, फल विक्रेता की मौत; 5 घायल

झारखंड में 15 नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां देखें

ट्रेन में बवाल: महिला ने चप्पल दिखाकर दी गाली, पत्नी को अपशब्द कहने पर भड़का युवक, जड़ दिए कई थप्पड़; वीडियो वायरल

चतरा: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, मौके पर हुई मौत

झारखंड में मौसम के दो रंग: कहीं बारिश से राहत, तो कई जिलों में लू का कहर; गढ़वा-पलामू समेत 4 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट