---Advertisement---

मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों अधिकारियों को राजभाषा में काम करने का प्रतिज्ञा पाठ कराया

On: September 14, 2023 10:41 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: हिंदी दिवस के मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक अरुण जआटओह राठौर के द्वारा गुरुवार को चक्रधरपुर रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा पाठ कराया गया। सभी ने अपना अधिकांश कार्यालयीन कार्य राजभाषा हिंदी में करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय, अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) महोदय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी महोदय, शाखा अधिकारीगण, अन्य अधिकारीगण तथा मंडल मुख्यालय के कर्मचारीगण के साथ ही राजभाषा विभाग के सभी सदस्य उपस्थित थे।

बता दें कि मंडल में 14 सितंबर से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान 20 सितंबर को हिंदी निबंध, 21 सितंबर को टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन तथा 22 सितंबर को हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन