---Advertisement---

सीपीआईएम पार्टी के कामरेड शनिचरवा उरांव का निधन

On: July 1, 2025 2:11 AM
---Advertisement---

सिल्ली – सीपीआईएम पार्टी के सक्रिय सदस्य कामरेड शनिचरवा उरांव कल अपने ससुराल में ब्रेन हेमरेज होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वो कुतरु गांव के रहने वाले थे तथा कुतरू ब्रांच से ही पार्टी का काम करते थे,परिवार में पत्नी के अलावे दो नाबालिग पुत्री तथा एक नाबालिग पुत्र छोड़ गए हैं। जो काफी गरीबी में जीवन यापन करते हैं। इससे पार्टी को काफी क्षति हुई तथा पार्टी में शोक कि लहर दौड़ गई। दोपहर बाद उन्हें स्वर्णरेखा नदी के तट पर दफना दिया गया। क्रियाकर्म में पार्टी के लोकल कमिटी सचिव कॉ.अमर महली, दीपक सोनार, अरूण महतो,रवि पद बेदिया, बुधराम महली, तथा चैता महली शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now