---Advertisement---

होटवार जेल में कैदी ने खुद अपना गला काटा, सीसीटीवी में कैद

On: September 14, 2023 11:30 AM
---Advertisement---

रांची :होटवार जेल के वार्ड नंबर-आठ में वाहन चोरी के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी रहमतुल्ला अंसारी उर्फ रानी उर्फ रहमतुल्लाह अंसारी के द्वारा टीन के पत्तर से खुद का गला काटने का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की सूचना बंधिया ने जेल प्रशासन को दी तो हड़कंप मच गया आनन फानन में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार की है।जेल प्रशासन के मुताबिक घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गयी है। वार्ड के कैदियों ने भी टिन के पत्तर से गला काटने की बात बताई और कहा कि वह अचानक टिन का पत्तर लेकर आया और अपने गले को धारदार चाकू की तरह रेत दिया।वार्ड में ही काफी खून बह गया था।

इधर दूसरी ओर गला अधिक कटा होने से रिम्स में इएनटी के चिकित्सकों ने उसका तुंरत ऑपरेशन भी किया लेकिन वे उसे बचा नहीं सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव निवासी रहमतुल्लाह वाहन चोरी के आरोप में जेल में बंद था।

जेल सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को बंदी के परिजन उससे मिलने आये थे। उनसे वह रुपयों की मांग कर रहा था और जल्द जमानत कराने की बात कह रहा था।जमानत न होने पर वह तनाव में था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला