---Advertisement---

हिंडाल्को CSR विभाग द्वारा मोदीडीह गाँव में ‘विकास भवन’ का उद्घाटन

On: July 5, 2025 2:18 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के बाँसारुली पंचायत अंतर्गत मोदीडीह गाँव में निर्मित विकास भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हिंडाल्को के बिजनेस हेड सौरभ खेडेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खेडेकर ने कहा, “यह विकास भवन विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा, जिससे गाँव के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

हिंडाल्को कंपनी गाँव के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”इस अवसर पर खेडेकर ने गाँव में चल रहे बांस आधारित परियोजना का निरीक्षण भी किया और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस कार्यक्रम में हिंडाल्को के मुख्य निर्माण अधिकारी (CMO)  एन. एन. रॉय, क्लस्टर एच आर हेड शिशिर मिश्रा, प्लांट हेड संदीप पाटिल, एच आर हेड अरुण राय सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।पंचायत के मुखिया लालु राम उरांव ने हिंडाल्को कंपनी का आभार प्रकट करते हुए कहा, “कंपनी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है और गाँव में विकास की एक नई दिशा दिख रही है।”विकास भवन का उद्घाटन ग्रामीण सशक्तिकरण और सतत विकास की दिशा में हिंडाल्को की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now