---Advertisement---

मानगो बस स्टैंड में पुलिस का छापा, लाखों की अवैध लॉटरी जब्त; दो गिरफ्तार

On: July 6, 2025 1:11 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टेंड में छापेमारी कर लाखों रुपये का लॉटरी बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध लॉटरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये अवैध लॉटरी पश्चिम बंगाल से धनबाद के रास्ते चाईबासा ले जाया जा रहा था।

सीताराम डेरा थाना के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के द्वारा गुप्त सूचना दी गई थी कि मानगो बस स्टेंड में बस से लगातार अवैध लॉटरी की खेप भेजी जाती है। इसके बाद पुलिस ने बस स्टेंड में छापेमारी की और बस से दो बड़े कार्टून में अवैध लॉटरी बरामद किया गया। इसमें लगभग एक लाख टिकट है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है कि इसमें एक वो है जो बस से लेकर आ रहा है और दूसरा जो लॉटरी रिसीव करने आया था। पारस महतो बस में अवैध लॉटरी को लेकर आ रहा था मुखिया तिउव को देना था जो चाईबासा लेकर जाता। अवैध लॉटरी बंगाल से धनबाद के रास्ते लाया जा रहा था। इस अवैध लॉटरी से लगभग 5 करोड़ का कारोबार हो सकता था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई

टेल्को:नीलडीह सीमेंट कारोबारी के यहां भीषण चोरी,ताला तोड़कर चोरों ने 30 लाख रुपए का माल उड़ाया

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर और एक बम मिला!हड़कंप,रेत में और बमों के दबे होने की आशंका

जमशेदपुर:गोलमुरी में दुसाध समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

जमशेदपुर:होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी जनविरोधी,जनहित में सरकार इसे तत्काल वापस ले:अनिल मोदी