धनबाद:- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन 06 जुलाई दिन रविवार को राजविलास रिसॉर्ट,गोविंदपुर में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन गाड़ोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोड़ी एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल,सांसद ढुल्लू महतो की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। स्वागताध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने अपने भावपूर्ण भाषण में सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा “धनबाद को यह अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। राजविलास रिसॉर्ट को समाज हित में नि:शुल्क उपलब्ध कराना मेरा कर्तव्य है और यह आयोजन हमारे समाज की शक्ति, संस्कृति और समर्पण का प्रतीक है।”नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने शपथ उपरांत अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की दिशा और दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा “मारवाड़ी सम्मेलन को केवल सामाजिक संगठन नहीं बल्कि एक वैचारिक आंदोलन के रूप में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। हमें परंपरा से आगे बढ़ते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना होगा। युवा और मातृशक्ति हमारे दो मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी भागीदारी को निरंतर बढ़ाना होगा।










