---Advertisement---

पटना: गोपाल खेमका के हत्यारे को हथियार देने वाला विकास मुठभेड़ में ढेर, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

On: July 8, 2025 5:19 AM
---Advertisement---

पटना: बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में नीतीश सरकार की किरकिरी हो रही है इसी बीच बिहार पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। खबर है कि गोपाल खेमका की हत्या करने के लिए 10 लाख की सुपारी दी गई थी। इधर बिहार पुलिस ने एक मुठभेड़ में गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव को हथियार देने वाले विकास को ढेर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना सिटी के माल सलामी इलाके में अपराधी विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है. राजा ने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था. ये जानकारी मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो दोनों में मुठभेड़ हो गई.

बीती रात 02:45 बजे मालसलामी थाना से 2 किलोमीटर पश्चिम पीर दमरिया घाट के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में 29 साल का राजा मारा गया. इसके बाद सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सीटी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.घटनास्थाल से 1 पिस्टल, गोली एवं खोखा बरामद किया गया है. राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इसपर जेडी(यू) नेता राजीव रंजन ने कहा, ‘हमें मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने खेमका हत्याकांड के एक आरोपी को मार गिराया है, जिसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की थी. नीतीश कुमार जी हर घटना पर नजर रख रहे हैं.’

पहले ही पकड़ा गया शूटर

बता दें कि इससे पहले इस हत्याकांड में शहर से उमेश कुमार नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जो इस सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक बताया गया. इसके बाद एसआईटी की टीम हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को तलाशने में जुटी तो राजा के बारे में खबर लगी और उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया. इसी उमेश की निशानदेही पर राजा को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी.

बता दें कि शनिवार को शहर के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित पनास होटल के पास गोपाल खेमका को उस वक्त गोली मारी गई, जब वे अपने अपार्टमेंट में कार से उतर रहे थे. साफ था कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही उसने उन पर गोली चला दी. घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने जांच तेज की हुई है. पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश हो सकती है.

पहले हो चुकी खेमका के बेटे की हत्या

गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं था जब खेमका परिवार को निशाना बनाया गया बल्कि साल 2019 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की भी अपराधियों ने वैशाली जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी.गोपाल खेमका को तब सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन पिछले साल उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी.अब एक बार फिर खेमका परिवार को निशाना बनाए जाने से राजधानी में सनसनी फैल गई है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत