---Advertisement---

गढ़वा: दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन कल

On: July 9, 2025 12:38 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गुरुवार (10 जुलाई 2025) को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, गढ़वा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय संस्कृतिक भवन(टाउन हॉल) चिनिया मोड़, गढ़वा में किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में देश की 18 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु 1000 से अधिक रिक्तियों पर सीधी बहाली की जाएगी। अभ्यर्थियों को मौके पर ही साक्षात्कार एवं चयन का अवसर प्राप्त होगा। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे इस रोजगार मेले में अवश्य भाग लें और अपनी योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now