---Advertisement---

हादसा: मसानजोर डैम में डूबे तीन बच्चे, परिवार में पसरा मातम

On: June 24, 2023 7:29 AM
---Advertisement---

दुमका :- झारखंड के दुमका जिले में मसानजोर बांध में शुक्रवार को एक आदिवासी युवक और उसके दो छोटे बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दुमका जिले के मसानजोर बांध में आदिम जनजाति पहाड़िया समाज के एक युवक एवं उसके दो मासूम बच्चों की पानी में डूब कर मौत हो गयी। एक बच्ची का शव बरामद किया गया है तथा अन्य की तलाश जारी है।

मसानजोर थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने कहा कि धाजापाड़ा गांव के 33 वर्षीय रंजीत पुजहर अपने छह वर्षीय बेटी सिंपी और चार वर्षीय बेटे अरुण के साथ मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर बांध गए थे जहां वे डूब गये। थाना प्रभारी ने बताया कि सिंपी का शव बरामद कर लिया गया है तथा उसके भाई और पिता का शव स्थानीय लोग पानी में ढूंढ रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि