

Jharkhand ANM Bharti 2025: झारखंड में 3181 पदों (नियमित और बैकलॉग रिक्ति) पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 3020 नियमित तथा 161 पद बैकलॉग रिक्ति के हैं। इस संदर्भ में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक अभ्यर्थी विवरणिका में अंकित अर्हतानुसार शैक्षणिक योग्यता व निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के विभिन्न चरण पूर्ण करने हेतु तिथि आयोग की वेबसाइट पर यथाशीघ्र प्रकाशित की जायेगी।
अनारक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व महिला के लिए 32 प्रतिशत, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची–1) 34 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग (बीसी-टू) 36.5 प्रतिशत, आदिम जनजाति 30 प्रतिशत, परंतु न्यूनतम पांच वर्षों की सेवा पूर्ण करनेवाले संविदा पर कार्यरत कर्मियों के मामलें में न्यूनतम अर्हतांक संबंधी यह प्रावधान शिथिल रहेगा।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 23, 2026




