---Advertisement---

झारखंड में पानी ही पानी, 3 डैम के खोले गए गेट; आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: July 13, 2025 8:34 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। राजधानी रांची में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के हालात पूरी तरह बिगड़ गए। वहीं, गुमला, गढ़वा और हजारीबाग जिलों के लिए शाम 4 बजे दो बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। लगातार बारिश के कारण रांची के कांके और हटिया डैम के सभी गेट खोलने पड़े। हालात इतने गंभीर हैं कि पहली बार जमशेदपुर के डिमना डैम के एक साथ सभी गेट खोल दिए गए। झारखंड के कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। अब तक जमशेदपुर में 850 मिमी और रांची में 870 मिमी बारिश हुई है। वहीं, खूंटी और लोहरदगा में अब तक 630 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 200% ज्यादा है। वहीं, कई इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज 6 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल

लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा, गंभीर रूप से घायल; रेल परिचालन ठप

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है