---Advertisement---

शादी के 7 साल बाद साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप हुए अलग, इंस्टा पोस्ट से किया ऐलान

On: July 14, 2025 2:41 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन प्लेयर शटलर साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, ‘बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’

साइना और पारुपल्ली की 7 साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग लेते थे और एक साथ इस खेल में आगे बढ़े‌। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी।

साइना नेहवाल का बैडमिंटन करियर

साल 2005 में साइना नेहवाल ने 15 साल की उम्र में एशियाई सॅटॅलाइट टूर्नामेंट जीता था। 2012 लंदन ओलंपिक में उन्होंने विमेंस सिंगल में ब्रोंज मेडल जीता था। ये उनका ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। साइना ने अपने करियर में कामनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीते, इसमें से 2 विमेंस सिंगल और एक मिक्स्ड डबल में आया था। 2015 में साइना नेहवाल पहली भारतीय महिला प्लेयर बनी थी, जिन्होंने बैडमिंटन रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।

पारुपल्ली कश्यप की बात करें तो उन्होंने 2014 ग्लासगो कामनवेल्थ के मेंस सिंगल में स्वर्ण पदक जीता था। कश्यप ने 2013 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल की थी, वह छठे नंबर पर पहुंचे थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा