---Advertisement---

महान मैराथन धावक 114 वर्षीय फौजा सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

On: July 14, 2025 5:41 PM
---Advertisement---

Fauja Singh Dies: सबसे उम्रदराज मैराथन धावक और दिग्गज फौजा सिंह का सोमवार को 114 वर्ष की आयु में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सड़क पार करते समय, उनके गांव बियास में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

फौजा सिंह सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अपने गांव बियास पिंड के पास पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे के किनारे सैर करने निकले थे। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ब्यास पिंड के ही कुछ युवकों ने फौजा सिंह को सड़क किनारे घायल अवस्था में पाया और उन्हें उपचार के लिए जालंधर के श्रीमन अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया।

89 साल की उम्र में कठिनाईयों को दूर करने के लिए फौजा सिंह ने धावक बनने का फैसला किया, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग आयु वर्ग में कई रिकॉर्ड भी स्थापित किए। 2011 में उन्होंने टोरंटो मैराथन में भाग लेकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं और सबसे उम्रदराज मैराथन धावक के रूप में पहचान बनाई। हालांकि जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण उनका नाम आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज नहीं हो सका। लंदन 2012 ओलंपिक के मशालवाहक, फौजा सिंह ने 101 वर्ष की आयु में हांगकांग में अपनी आखिरी लंबी दूरी की प्रतिस्पर्धी दौड़ पूरी करने के बाद संन्यास ले लिया, जहां उन्होंने 10 किमी की दौड़ 1 घंटा 32 मिनट और 28 सेकंड में पूरी की थी। मूल रूप से पंजाब के एक किसान और लंबी दूरी के धावक को 100 साल की उम्र में फुल मैराथन पूरी करने वाले सबसे अधिक उम्र का व्यक्ति माना जाता है।

फौजा सिंह ने 100 मीटर 23.14, 200 मीटर 52.23, 400 मीटर 2:13.48, 800 मीटर 5:32.18, 1500 मीटर 11:27.81, एक मील 11:53.45, 3000 मीटर 24:52.47 और 5000 मीटर दौड़ 49:57.39 समय में पूरी की है। एक दिन में उन्होंने अपने आयु वर्ग में पांच विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा