---Advertisement---

38 दिवसीय कंप्यूटरीकृत अकाउंटिंग एवं बुककीपिंग प्रशिक्षण बैच का भव्य उद्घाटन

On: July 15, 2025 1:42 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रुडसेट संस्थान सिल्ली में 38 दिवसीय कंप्यूटरीकृत अकाउंटिंग एवं बुककीपिंग प्रशिक्षण बैच का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंदन कुमार मुरी ओ पी प्रभारी ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि कुंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटरीकृत अकाउंटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवा बेहतर रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। मुख्य अतिथि ने ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थी को भी संदेश दिया कि आज के दौर में हर कोई सुन्दर दिखना चाहती है इस लिए ब्यूटी पार्लर का बहुत मांग है आप सभी मन लगाकर सीखे और अपना खुद का स्वरोजगार करे। उन्होंने रूडसेट संस्थान द्वारा युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने के कार्य की सराहना की। उन्होंने यह भी संदेश किया कि आज के दौर में बहुत ज्यादा नशा खोरी, फ्रोड या किसी अन्य के बहकावे में आप कभी नहीं आयेगे । ये सभी रास्ते से आप को सावधान रहनी है।आवश्यकता पड़ने पर जल्द पुलिस को सूचित करे क्योंकि पुलिस आप के सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षणार्थी को संदेश देते हुए कहा कि आप मन लगाकर प्रशिक्षण ले और आय का स्रोत बढ़ाए जिस से आप के परिवार को सपोर्ट मिलेगा। 38 दिनों तक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर,बुककीपिंग तकनीक, GST, इनवॉइसिंग आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मंच का संचालन वरिष्ट संकाय अनिल कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ट कार्यालय सहायक दशरथ कुमार ने किया। मौके पर डी एस टी मेघा रॉय और श्रुति अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now