---Advertisement---

आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला

On: July 17, 2025 3:12 AM
---Advertisement---

जमैका: वेस्टइंडीज के घातक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला (22 जुलाई) होगा, जो उनके होम ग्राउंड जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा।

संन्यास का फैसला लेने के बाद क्या बोले आंद्रे रसेल: “शब्द बयां नहीं कर सकते कि वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए कितना मायने रखता है। यह मेरी जिंदगी की सबसे गर्व की उपलब्धियों में से एक है। बचपन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस स्तर तक पहुंचूंगा, लेकिन जैसे-जैसे खेला और खेल से प्यार बढ़ा, यह महसूस हुआ कि मैं क्या हासिल कर सकता हूं। यही प्रेरणा मुझे बेहतर बनने के लिए मिली, क्योंकि मैं मरून जर्सी में अपनी छाप छोड़ना चाहता था और दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहता था। मुझे वेस्टइंडीज के लिए खेलना बहुत पसंद है और मुझे अपने घर पर अपने परिवार और दोस्तों के सामने खेलना भी बहुत पसंद है, जहां मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और और भी बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत शानदार तरीके से करना चाहता हूं और साथ ही कैरिबियाई क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए एक आदर्श बनना चाहता हूं।”

अगर रसेल के रिकॉर्ड्स की बात करें तो इस खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 163.08 की स्ट्राइक रेट से 1078 रन बनाए हैं जबकि इस दौरान उन्होंने 61 विकेट भी लिए हैं। वहीं 56 वनडे में उन्होंने 27.21 की औसत से 1034 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 70 विकेट हैं। रसेल दुनिया भर की टी20 लीग में खेलते हैं। अपने करियर में उन्होंने 561 टी20 मैच खेले हैं अभी तक, जिसमें उन्होंने 168.31 की स्ट्राइक रेट से 9316 रन बनाए हैं और 485 विकेट झटके हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड सरकार वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ‘अबुआ दिशोम’ नाम से 1,58,560 करोड़ का बजट स्व०शिबू सोरेन को किया समर्पित

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी पर आ गया राहुल का बयान, बोले बब्बर शेर,खून में…!

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त