---Advertisement---

प्रयागराज: अस्पताल में 3 दिन नग्न हालत में पड़ी रही महिला की लाश, शव पर रेंग रहे थे कीड़े

On: July 21, 2025 7:25 AM
---Advertisement---

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में सर्जिकल वार्ड के बाहर एक लावारिस बुजुर्ग महिला की लाश मिली है। महिला की मौत तीन दिन पहले हुई थी। महिला ने मदद की आस में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

दरअसल अस्पताल परिसर में सर्जिकल वार्ड के बाहर एक बुजुर्ग महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा था जिस पर कीड़े रेंग रहे थे, बताया गया कि दो दिनों से पड़े शव की किसी ने सुध नहीं ली। इस कारण उसमें से दुर्गंध उठने लगी थी। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के मुताबिक, वृद्धा बीते तीन दिनों से वार्ड के बाहर शेड के नीचे जमीन पर पड़ी थी। वह चलने-फिरने में असमर्थ थी। आसपास से गुजरने वालों से वह मदद की आस लगाए बैठी रही लेकिन किसी ने पानी तक नहीं दिया। अंत में उसकी सांसें थम गई। तब भी कोई नहीं आया। जमीन पर लावारिस शव के कारण कीड़े तक चलने लगे। जब लोगों ने शव से दुर्गंध की शिकायत की तो शनिवार की शाम अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। फिर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now