---Advertisement---

इंडियन नर्सिंग काउंसिल के सदस्यों ने किया निरीक्षण

On: July 23, 2025 2:02 AM
---Advertisement---

सिल्ली : भारत माता स्कूल ऑफ नर्सिंग मुरी, सिल्ली में इंडियन नर्सिंग काउंसिल के सदस्यों ने निरीक्षण किया। दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान

निरीक्षण समिति सदस्यो ने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता,आधारभूत संरचना,संकाय की उपलब्धता,छात्र-कल्याण सेवाओं, प्रशिक्षण सुविधाओं एवं प्रशासनिक प्रबंधन का विस्तृत जानकारीया ली। निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने कक्षा,लैब, पुस्तकालय,कंप्यूटर प्रयोगशाला, हॉस्टल समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। तथा कई अन्य दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संस्थान में सभी तरह के संसाधनों और शैक्षणिक वातावरण काफी सराहनीय है। इस मौके पर संस्था निदेशक सिस्टर कृपा पॉल ने कहा कि संस्थान को मान्यता मिल जाने से अब यहां के छात्राओं को भारत सरकार के विभिन्न उपक्रमों सहित विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्राचार्या शीतल खलखो ने निरीक्षण टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईएनसी की मान्यता मिलने से इस प्रशिक्षण स्कूल से उत्तीर्ण होने वाले नर्स झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी नौकरी कर सकेंगे। इस मौके पर संस्थान प्रशासन,संकाय सदस्यगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु