---Advertisement---

रांची: बीआईटी मेसरा ने की आईईई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेन्स ऑन कम्युनिकेशन एण्ड स्मार्ट डिवाइसेज की घोषणा

On: July 23, 2025 5:01 PM
---Advertisement---

रांची: बिरला प्रोद्यौगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा ने अपने लालपुर एक्सटेंशन सेंटर में एक प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया। जहां आगामी आईईई इंटरनेशनल कॉन्फ्रैन्स ऑन कम्युनिकेशन एण्ड स्मार्ट डिवाइसेज़ (ICCoSD) की घोषणा की गई। गौरतलब है कि इस कॉन्फ्रेन्स का आयोजन 25-26 जुलाई 2025 को किया जाना है।

स्मार्ट टेक्नोलॉजी एवं इंटेलीजेन्ट कम्युनिकेशन सिस्टम की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कॉन्फ्रैन्स का विषय होगा ‘कनेक्टिंग इंटेलीजेन्स’। सम्मेलन के दौरान दुनिया भर के शोधकर्ताओं एवं अकादमिकज्ञों के द्वारा विशेष सम्बोधन एवं चर्चाएं होंगी। इसके अलावा ऑफलाईन एवं ऑनलाईन फोर्मेट्स में आयोजित सत्र प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।

प्रेस सम्मेलन को कन्वेनर डॉ गजेन्द्र कांत मिश्रा और श्री मृणाल पाठक ने सम्बोधित किया। डॉ. संजीत कुमार और डॉ. प्रियंका सक्सेना ने को-कन्वेनर के रूप में उनका साथ दिया। इन सभी ने कॉन्फ्रैन्स के एजेंडा के बारे में जानकारी दी, जिसमें देश-विदेश के उम्मीदवारों की ओर से पेपर प्रेज़ेन्टेशन्स भी शामिल थीं। आयोजनकर्ताओं ने इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन के क्षेत्र में इनोवेशन और अकादमिक साझेदारियों को बढ़ावा देने के महत्व पर भी रोशनी डाली।

बीआईटी मेसरा इस तरह के आयोजनों के माध्यम से अकादमिक उत्कृष्टता एवं विश्वस्तरीय सक्रियता की अपनी विरासत को और मजबूत बना रहा है। संस्थान भविष्य के लिए कार्यबल का निर्माण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!