---Advertisement---

देवघर में भीषण सड़क हादसा: जमुनिया मोड़ के पास कांवड़ियों की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 18 की मौत; कई घायल

On: July 29, 2025 9:38 AM
---Advertisement---

देवघर: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में जमुनिया मोड़ के पास गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर 29 जुलाई को सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जमुनिया मोड़ के पास कांवड़ियों से भरी एक बस ने एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।

मौके पर पुलिस मौजूद है। पुलिस ने बताया कि, हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया है, “मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास के दौरान कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल