---Advertisement---

अलकायदा टेरर माड्यूल की मास्टरमाइंड गिरफ्तार, झारखंड की शमा परवीन को गुजरात ATS ने बेंगलुरु से दबोचा

On: July 30, 2025 1:48 PM
---Advertisement---

अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ATS ने बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध खूंखार आतंकी संगठन अल कायदा से है। महिला का नाम शमा परवीन है, जिसकी उम्र 30 साल है। गिरफ्तारी के बाद शमा परवीन को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया गया है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि आतंकी शमा परवीन को भारत में AQIS (Al-Qaeda in the Indian subcontinent) की मुख्य कर्ताधर्ता है। वह पूरे मॉड्यूल को चला रही थी। ये लड़की बेहद रेडिक्लाइज और इसका खतरनाक तरीके से ब्रेनवॉश किया गया है। शमा परवीन झारखंड की रहने वाली है। शमा पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये सीधे संपर्क में थी और चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी और कर्नाटक में पूरे मॉड्यूल को खुद हैंडल कर रही थी।

गुजरात ATS के डीआईजी सुनील जोशी के मुताबिक, 30 साल की परवीन सोशल मीडिया के जरिए अलकायदा से जुड़ी थी। इसे सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। शमा परवीन नाम की ये महिला आतंकी पाकिस्तान के टेरर आकाओं से सीधे संपर्क में थी। ये फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनकी साजिशों की जानकारी मिल सके। गुजरात एटीएस ने 23 जुलाई को नोएडा, दिल्ली, यूपी और गुजरात से 4 आतंकियों को अरेस्ट किया था। इन्हीं की निशानदेही पर शमा परवीन की गिरफ्तारी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील