July 26, 2026

पलामू: जंगली मशरूम खाने से 9 लोग बीमार, एक परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती

image_editor_output_image-993243271-1753957859344.jpg

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में जंगली खुखड़ी (मशरूम) खाने से नौ लोग बीमार हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। जंगली खुखड़ी खाने के बाद बीमार लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

दरअसल, पीड़ित परिवार के सदस्य बुधवार की सुबह जंगल से खुखड़ी (मशरूम) चुनकर लाए थे। खुखड़ी खाने के बाद लोग धीरे-धीरे बीमार पड़ते गए और बुधवार की रात तक नौ लोगों की हालत गंभीर हो गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद सभी लोगों को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर की निगरानी में सभी का इलाज हुआ और फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed