---Advertisement---

गुरुजी आदिवासियों व वंचितों के साथ-साथ सभी वर्गों की भलाई चाहते थे : परिमल नथवाणी

On: August 5, 2025 9:29 PM
---Advertisement---

रांची: झारखण्ड के महान नेता दिशोम गुरूजी की अंतिम विदाई पर राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी भावुक हुए और कहा कि गुरुजी आदिवासियों व वंचितों के साथ साथ समाज के सभी वर्गों की भलाई चाहते थे और उनके कल्याण के लिए सदा प्रतिबद्ध व कार्यरत रहे। दो दिन से लगातार गुरुजी विषयक सोश्यल मीडिया पर नथवाणी गुरुजी के प्रति अपना सम्मान व भावनाएं प्रकट कर रहे है। गुरुजी के निधन की खबर सुनकर नथवाणी तुरन्त राज्य के मुख्यमंत्री और गुरुजी के सुपुत्र  हेमन्त सोरेन के पास पहुंचे और अपनी शोक संदेवनाएं रूबरू में प्रदर्शित की।

नथवाणी ने कहा कि  हेमन्त सोरेन भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए झारखण्ड के विकास और आदिवासियों की भलाई के लिए हंमेशां कार्यरत रहते हैं। आपने कहा कि मैंने  हेमन्त सोरेन  में एक शोक संतप्त पुत्र के अलावा अपने पिता के कार्यों और विरासत को आगे बढ़ाने की लगन, कर्मठता एवं प्रतिबद्धता की छवि देखी है। ज्ञातव्य है कि नथवाणी फिलहाल आंध्र प्रदेश से राज्य सभा सांसद हैं परन्तु वर्ष 2008 से वर्ष 2020 तक की लगातार दो अवधियों के लिए वे झारखण्ड से राज्य सभा सांसद रह चुके हैं। नथवाणी ने याद किया कि मैं एक बाहरी और निर्दलीय सांसद होते हुए भी मेरे कार्यकाल के दौरान और मेरी पुस्तक झारखण्ड मेरी कर्मभूमि की रचना के दौरान मुझे गुरुजी और माननीय हेमन्त सोरेन से काफ़ी स्नेह, सौहार्द और सहयोग प्राप्त हुआ जो मैं कभी नहीं भूल सकता। नथवाणी ने कहा कि दिशोम गुरुजी की आत्मा की चिर शान्ति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील