---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के लिए राज्यपाल को आमंत्रण

On: August 13, 2025 5:28 PM
---Advertisement---

रांची: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया। उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी भी दी।

15 अगस्त की सुबह राज्यपाल मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और स्वतंत्रता दिवस पर राज्य को संबोधित करेंगे। समारोह में पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, एनसीसी और स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियां और परेड होंगी। साथ ही झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने वाले नृत्य और गीत भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

झारखंड:SC के निर्देशों का उल्लंघन, सरकार ने की सूचना आयुक्तों का चयन,CBI या ED से जांच व संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग

ये बात हजम नहीं हुई यार!गुरु घर का देनदार गुरचरण सिंह बिल्ला बतौर संयोजक चुनाव कराने का प्रभार!