---Advertisement---

किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 17 लोगों ने गंवाई जान, CISF जवान का शव बरामद, तीन अन्य लापता

On: August 14, 2025 5:06 PM
---Advertisement---

Cloudburst in Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे पड्डर सब-डिवीजन के चशोती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई। बादल फटने के बाद पहाड़ से आए पानी और मलबे में कई लोग बह गए। घटना के बाद अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि कई के शव मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबे में CISF के एक जवान का भी शव मिला है। जबकि सीआईएसएफ के तीन जवान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। चशोती, मचैल माता मंदिर यात्रा का शुरुआती स्थान है।

हादसे की वजह से नेटवर्क की समस्या भी हो गई है, जिससे लोगों का बाहरी इलाके से संपर्क कट गया है। गांव में यात्रा के लिए जगह-जगह लंगर वाले टैंट भी लगाए गए थे, वे भी मलबे में बह गए। राहत व बचाव कार्य जारी है और स्थानीय लोग भी मदद में जुटे हुए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें भी मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं। शाह ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा और शीघ्र मदद का भरोसा दिया है।


मचैल माता यात्रा हर साल अगस्त में होती है और इस बार 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चल रही है। यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। चशोटी तक 210 किमी का सफर जम्मू से गाड़ियों द्वारा तय किया जा सकता है, जिसमें पद्दर से चशोती तक 19.5 किमी सड़क मार्ग है, इसके बाद मचैल तक 8.5 किमी की पैदल चढ़ाई होती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड सरकार वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ‘अबुआ दिशोम’ नाम से 1,58,560 करोड़ का बजट स्व०शिबू सोरेन को किया समर्पित

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी पर आ गया राहुल का बयान, बोले बब्बर शेर,खून में…!

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त