---Advertisement---

टेल्को नीलडीह पार्क में पतंजलि योग परिवार ने स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया

On: August 16, 2025 2:19 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:टेल्को नीलड़ीह पार्क में पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पतंजलि परिवार विगत 20 वर्षों से भारत ही नहीं पूरे विश्व भर के लोगों को स्वस्थ समृद्ध और आनंदमय जीवन जीने की कला, योग सीख रही है। योग से न केवल व्यक्तिक विकास होता है बल्कि चारित्रिक निर्माण भी होता है। अतः हम सभी का परम कर्तव्य है कि अपने स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में समय दें।

ध्वजारोहण के बाद टेल्को नीलडीह पार्क से जेम्को स्थित सरदार भगत सिंह चौक तक योग जागृति रैली निकाली गई ।

जिसका नेतृत्व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार और वरिष्ठ योग शिक्षक सह कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने किया।

जेम्को स्थित सरदार भगत सिंह चौक पहुंचकर पतंजलि योग परिवार के सभी साधकों ने मिलकर शहीद ए आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

योग, यज्ञ, आयुर्वेद और भारतीय सभ्यता संस्कृति का प्रचार प्रसार करना और उन्हें जीवन में उतारने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी