जमशेदपुर:जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जोगा एथलेटिक्स मीट में साउथ पॉइंट स्कूल पटमदा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसके लिए कोच श्री संतोष तिवारी और आकांक्षा तथा पूरी टीम को साउथ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन के द्वारा बधाई दी गई है।
उपलब्धियाँ
कृष्ण प्रसाद महतो: सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अपनी गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
सीनियर बालक वर्ग की टीम: टीम वर्क और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता।
टीम में शामिल थे:
– कृष्ण प्रसाद महतो
– प्रदीप महतो
– प्रणितेश महतो
– रूपेश महतो
जोगा एथलेटिक्स मीट में जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली एथलीट भाग लेते हैं, और जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रतिस्पर्धा के लिए एक विश्वस्तरीय मंच प्रदान करता है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि हमारे गाँव के बच्चों में काबिलियत बहुत है। इसे हमें हर स्तर पर ले जाना है ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अरूण कुमार सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने विधालय और गाँव का नाम ऊँचा कर दिया।