---Advertisement---

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

On: August 22, 2025 5:49 PM
---Advertisement---

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, उन्हें सितंबर 2023 में लंदन की एक विवादित यात्रा को लेकर पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। यह यात्रा उनकी पत्नी मैत्री के सम्मान में ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने देश के संसाधनों का निजी उपयोग किया।

विवादित लंदन यात्रा

दरअसल, विक्रमसिंघे सितंबर 2023 में हवाना में हुए जी-77 शिखर सम्मेलन से लौटते समय लंदन में रुके थे। इसी दौरान उन्होंने और उनकी पत्नी ने विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत की। विक्रमसिंघे का कहना था कि उनकी पत्नी ने अपनी यात्रा का खर्च खुद उठाया था और इसमें सरकार के पैसे का उपयोग नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि इस यात्रा के दौरान उनके बॉडीगार्ड के खर्च का भुगतान सरकारी खजाने से किया गया।


पुलिस ने बताया कि इसी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए जब विक्रमसिंघे सीआईडी कार्यालय पहुंचे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

रानिल विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पद संभाला था। गोटाबाया राजपक्षे को भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ना पड़ा था। विक्रमसिंघे को श्रीलंका के सबसे बुरे वित्तीय संकट से जूझते देश को स्थिर करने का श्रेय दिया गया। लेकिन सितंबर 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह