खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

नवयुग दल गायत्री परिवार को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल को आज धनबाद के समबोधि रिसॉर्ट में संघर्ष ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया । यह कार्यक्रम रोटी बैंक और भूली ब्लड बैंक धनबाद के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया ।

जिसमें पड़ोसी राष्ट्र नेपाल,भूटान के साथ साथ भारत के 18 राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री श्री रघुवर दास जी ने अपने हाथों से स्मृति चिन्ह नवयुग दल के युवा साथियों को प्रदान कर सम्मानित किया । ज्ञात हो की पिछले 18 वर्षों मे कुल 60 रक्तदान शिविर लगा कर 8000 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित करने नवयुग दल टाटानगर को ये अंतराष्ट्रीय सम्मान दिया गया ।

इस सम्मान को लेने हेतु नवयुग दल रक्तदान शिविर के संयोजक श्री संजीव सिन्हा, श्री प्रशांत कालिंदी , श्री अमित वर्मा, श्री आलोक नारायण सिंह के साथ प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।