---Advertisement---

झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी डीसी से मिले,जिले के खराब सड़कों की स्थिति से कराया अवगत

On: August 30, 2025 5:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त से झामुमो पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता श्री कुणाल सारंगी जी ने मुलाकात किए जनसमस्याओं से अवगत कराया ।

जिसमें मुख्य रूप से (1) बहरागोड़ा NH की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुकी है (2)टाटानगर स्टेशन रोड स्थित चाइबासा स्टेंड एवं संकटा पेट्रोल पंप के समीप सड़क की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुकी है एवं घाघीडीह में डुप्लेक्स कालोनी और घाघीडीह बस्ती में विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने से सड़क की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को आवागमन में बहुत ही दिक्कत हो रही है जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मानिक मलिक, प्रतीक शराफ, विष्णु सोनकर तरवेनदर भाटिया आदि लोग मौजूद थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें