---Advertisement---

MOTN Survey 2025: देश के बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट जारी, हिमंत बिस्वा सरमा सबसे आगे; हेमंत सोरेन तीसरे स्थान पर

On: August 30, 2025 6:02 PM
---Advertisement---

MOTN Survey 2025: इंडिया टुडे-सीवोटर के “Mood of the Nation (MOTN)” सर्वे के नए आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता और प्रदर्शन को लेकर जनता की राय ली गई। इस बार के सर्वे में कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं।

लोकप्रियता में योगी आदित्यनाथ सबसे आगे

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिला है। सर्वे के अनुसार, देशभर के 36% लोगों ने उन्हें सबसे बेहतर मुख्यमंत्री माना। फरवरी 2025 में उनकी स्वीकृति रेटिंग 35% थी, जो अब अगस्त 2025 में बढ़कर 36% हो गई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है। फरवरी में उनका आंकड़ा 11% था, जो अब 13% हो गया है। वे राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की लोकप्रियता 5% से बढ़कर 7% हो गई है और वे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

परफॉर्मेंस में हिमंत बिस्वा सरमा टॉप पर

जब बात बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री की हुई, तो बड़े राज्यों में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। अगस्त 2025 में 44.6% लोगों ने उनके कामकाज को संतोषजनक बताया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय (41.9%) और झारखंड के हेमंत सोरेन (41.9%) ने टॉप 3 में जगह बनाई।

दिलचस्प बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बार बेस्ट परफॉर्मिंग लिस्ट में शामिल नहीं हैं, हालांकि दोनों लोकप्रिय मुख्यमंत्री की लिस्ट में मौजूद हैं।

बड़े राज्यों के टॉप 10 परफॉर्मिंग सीएम

रैंक- मुख्यमंत्री- राज्य- प्रदर्शन (%)

1. हिमंत बिस्वा सरमा (असम)- 44.6
2. विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़ )- 41.9
3. हेमंत सोरेन (झारखंड)- 41.9
4. भूपेंद्र पटेल (गुजरात )- 40.7
5. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)- 40.4
6. मोहन यादव (मध्य प्रदेश)- 39.2
7. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश)- 38.1
8. मोहन चरण माझी (ओडिशा)- 34.2
9. ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल)- 30.1
10. भगवंत सिंह मान (पंजाब)- 29.9


छोटे राज्यों के टॉप 5 परफॉर्मिंग सीएम

रैंक- मुख्यमंत्री- राज्य- प्रदर्शन (%)

1. प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम)- 53.9
2. पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश)- 41.6
3. डॉ. माणिक साहा (त्रिपुरा)- 40.4
4. कोर्नाड संगमा (मेघालय)- 38.6
5. लालदुहोमा (मिजोरम)- 38.4


देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

रैंक- मुख्यमंत्री- राज्य- लोकप्रियता (%)

1. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)- 36
2. ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल)- 12.5
3. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश)- 7.3
4. नीतीश कुमार (बिहार)- 4.3
5. एम.के. स्टालिन (तमिलनाडु)- 3.8
6 पिनाराई विजयन (केरल)- 3
7 रेवंत रेड्डी (तेलंगाना)- 2.8
8 मोहन यादव (मध्य प्रदेश )- 2.7
9 हिमंत बिस्वा सरमा (असम)- 2.1
10 देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र)- 1.7


सर्वे की पद्धति

यह सर्वे 1 जुलाई से 14 अगस्त 2025 के बीच कराया गया, जिसमें पूरे देश के 54,788 लोगों से सीधा सवाल पूछा गया। इसके अलावा सीवोटर के नियमित ट्रैकर डेटा से 1,52,038 इंटरव्यू शामिल किए गए। कुल मिलाकर 2,06,826 लोगों की राय पर आधारित यह रिपोर्ट तैयार हुई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन