---Advertisement---

AAP विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल

On: September 2, 2025 11:51 AM
---Advertisement---

करनाल/पटियाला: आम आदमी पार्टी (AAP) के पटियाला जिले के सनौर हल्के से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा मंगलवार सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पटियाला पुलिस ने उन्हें करनाल जिले के गांव डबरी से धारा 376 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी रास्ते में नाटकीय घटनाक्रम हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पठानमाजरा और उनके साथियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। अफरातफरी के बीच विधायक अपने साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ी में फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि स्कॉर्पियो में सवार पठानमाजरा का पीछा किया जा रहा है।

सुरक्षा कल ही वापस ली गई थी

खास बात यह है कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की सुरक्षा पंजाब सरकार ने ठीक एक दिन पहले ही वापस ले ली थी। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने राज्य के सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को पंजाब में आई बाढ़ का जिम्मेदार ठहराया था।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

विधायक की गिरफ्तारी और उसके बाद पुलिस हिरासत से फरार होने की घटना ने पंजाब की राजनीति को गरमा दिया है। विपक्ष ने सरकार पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, पुलिस की ओर से फरार विधायक की तलाश तेज कर दी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now