July 27, 2026

झारखंड बोर्ड टॉपर सम्मान समारोह: टॉपर्स को मिली स्कूटी, लैपटॉप, मोबाइल और 3 लाख रुपये

image_editor_output_image-696289299-1756804773034.jpg

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के वर्ष 2025 के मैट्रिक और इंटर (तीनों संकायों) के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया।



टॉपर्स को मिले विशेष उपहार

सम्मान समारोह के दौरान मैट्रिक और इंटर टॉपर छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया –

Suzuki की 125 CC की स्कूटी

लैपटॉप

स्मार्टफोन (मोबाइल फोन)

3 लाख रुपये का चेक



सीएम ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की मेहनत और प्रतिभा का सम्मान करती है और आगे भी उन्हें हर संभव सहायता मिलती रहेगी।

अन्य बोर्ड के टॉपर भी हुए सम्मानित

जैक बोर्ड के अलावा, अन्य बोर्ड (CBSE, ICSE आदि) के टॉपर छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षकों को भी मिला तोहफ़ा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त पीजीटी शिक्षकों, सहायक आचार्यों (गणित व विज्ञान) और लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव मौजूद रहे।


CM ने की बड़ी घोषणा

अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा, “अब राज्य के प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि छात्राएं भी पढ़ाई कर सकेंगी।”
यह कदम राज्य की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलेगा।

विदेशों में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

सीएम ने बताया कि झारखंड देश का पहला राज्य है जो छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करता है। इस योजना में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है। उन्होंने कहा, “अगर छात्र सफलता की ओर एक कदम बढ़ाएंगे, तो सरकार उनकी मदद के लिए दस कदम चलेगी।”

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed