खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

सोनारी: वर्धमान ज्वैलर्स में दिनदहाड़े डकैती, मची सनसनी

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केट में स्थित वर्तमान ज्वैलर में दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों के द्वारा डकैती की खबर आ रही है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है।

बताया जा रहा है चार की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे और डकैती की घटना को अंजाम देकर चलते बने और दुकान के मालिक के भाई पर रिवाल्वर की बट से हमला कर दिया घायल मलिक के भाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।