---Advertisement---

मुंबई धमकी कांड: नोएडा से गिरफ्तार हुआ आरोपी, लश्कर-ए-जिहादी का नाम लेकर दी थी धमकी

On: September 6, 2025 9:51 AM
---Advertisement---

मुंबई/नोएडा। मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अश्विन कुमार सुप्रा (50) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है। आरोपी को नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर आगे की जांच की जाएगी।

धमकी से मचा हड़कंप

बीते दिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया था। संदेश में दावा किया गया था कि मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं। विस्फोट के लिए 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। संदेश भेजने वाले ने खुद को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ संगठन का सदस्य बताया। साथ ही दावा किया गया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं।


इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर आ गई और पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। संवेदनशील इलाकों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पिछले महीने भी मिली थी धमकी

इससे पहले, पिछले महीने नवी मुंबई पुलिस को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। उस वक्त मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम होने की झूठी सूचना दी गई थी। साथ ही दावा किया गया था कि शाम 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ा दिया जाएगा। जांच में ये धमकियां झूठी साबित हुई थीं, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कॉल करने वालों की पहचान कर ली थी।

पुलिस ने की जनता से अपील

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। फिलहाल आरोपी अश्विन कुमार सुप्रा से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है या यह पूरी तरह से उसकी व्यक्तिगत हरकत थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

झारखंड:SC के निर्देशों का उल्लंघन, सरकार ने की सूचना आयुक्तों का चयन,CBI या ED से जांच व संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग

ये बात हजम नहीं हुई यार!गुरु घर का देनदार गुरचरण सिंह बिल्ला बतौर संयोजक चुनाव कराने का प्रभार!

बोकारो:28 पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन ऑर्डर पर एसपी को पुलिस एसोसिएशन की चुनौती