---Advertisement---

पत्नी कल्पना के साथ लौट रहे सीएम हेमंत का बहरागोड़ा में ढोल नगाड़ा पारंपरिक गीत संगीत लोक नृत्य के साथ स्वागत

On: September 6, 2025 9:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:CM हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन संग कोलकाता से रांची लौट रहे थे इसी दौरान बहरागोड़ा में हाल्ट किया। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाने की खबर है।

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीत-संगीत और लोकनृत्य के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरा माहौल उत्सवमय रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा और पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका

बुजुर्ग माता-पिता की संपत्ति पर बेटा-बहू जबरन हक नहीं जता सकते, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला