---Advertisement---

अब UPI से एक दिन में कर सकेंगे 10 लाख रुपये तक ट्रांजेक्शन, पेमेंट करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

On: September 15, 2025 11:58 AM
---Advertisement---

UPI Rule Change: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी PhonePe, Paytm या Google Pay जैसे ऐप्स के जरिए लेन-देन करते हैं, तो आपके लिए यह बदलाव अहम है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन की लिमिट में बड़ा बदलाव किया है।

नई गाइडलाइन के मुताबिक अब इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट, लोन ईएमआई, ट्रैवल और अन्य कुछ कैटेगरी में एक दिन में 10 लाख रुपये तक का भुगतान UPI से किया जा सकेगा। ये नियम आज यानी 15 सितंबर 2025 से लागू हो गए हैं।

किन पर लागू होंगे नए नियम?

यह बदलाव केवल Person-to-Merchant (P2M) पेमेंट्स पर लागू होगा।

यानी जब आप व्यापारी या संस्थान को भुगतान करेंगे, तब नई लिमिट मान्य होगी।

जबकि Person-to-Person (P2P) यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने की सीमा पहले जैसी ही रहेगी – 1 लाख रुपये प्रति दिन।

हालांकि, बैंकों को अपनी रिस्क पॉलिसी के हिसाब से इससे कम लिमिट तय करने का अधिकार होगा।


नई लिमिट्स का पूरा ब्यौरा

इंश्योरेंस प्रीमियम और कैपिटल मार्केट निवेश – सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई।

दैनिक अधिकतम सीमा (इन कैटेगरी में) – 10 लाख रुपये।

यात्रा क्षेत्र (Travel Sector) – अब एक बार में 5 लाख रुपये तक का भुगतान संभव, पहले सिर्फ 1 लाख था।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर टैक्स और EMD पेमेंट्स – प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, दैनिक सीमा 10 लाख रुपये।

लोन और EMI कलेक्शन – प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख, दैनिक सीमा 10 लाख रुपये।

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट्स – एक बार में अधिकतम 5 लाख रुपये, जबकि दैनिक सीमा 6 लाख रुपये।

ज्वेलरी खरीद – सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये, दैनिक सीमा 6 लाख रुपये।

बैंकिंग सर्विसेज (टर्म डिपॉजिट ऑनबोर्डिंग) – अब डिजिटल पेमेंट्स से 5 लाख रुपये तक की अनुमति।

विदेशी मुद्रा भुगतान (Forex) BBPS के जरिए – अधिकतम 5 लाख रुपये।

NPCI ने कहा कि UPI अब लोगों की पहली पसंद बन चुका है। छोटे-छोटे रोजमर्रा के भुगतान से लेकर बड़े निवेश और बिल पेमेंट्स तक, हर क्षेत्र में इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। बाजार की जरूरतों और ग्राहकों की मांग को देखते हुए हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन की नई लिमिट तय की गई है, ताकि बड़े भुगतान भी आसानी और सुरक्षा के साथ पूरे किए जा सकें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ईरान में मचा हाहाकार: इजरायल-अमेरिकी हमलों में अब तक 787 की मौत, स्कूल में मारी गईं 165 छात्राओं के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ अपना नया ब्रांड कैंपेन की लॉन्च

YouTube पर पीएम मोदी नंबर-1, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ रचा इतिहास

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत